बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना का कोहराम। आज 92 नए कोरोना पॉजिटिव मामले। आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 244

उत्तराखंड में कोरोना का कोहराम। आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 244

देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 92 नए मामले सामने आए है। बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे। रोजाना इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का मिलना भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ाता है। आज 92 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या 244 हो गयी है। आज सुबह 11:30 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 20 कोरोना पॉजिटिव मामले थे, जिसके बाद अब 08:00 जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कुल 72 नए मामले सामने आए है।जिसमें की आज नैनिताल से 55 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। साथ ही देहरादून से 08 नए मरीज आज मिले है। उधमसिंह नगर में 3 संक्रमित पाए गए है। हरिद्वार में एक, रुद्रप्रयाग में 3 और पौड़ी गढ़वाल से 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस है। आज कोरोना के संक्रमितों की संख्या को देख तो यही कहा जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना ने आज तांडव मचा दिया। इस प्रकार से आज प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 92 है।