गुड़ न्यूज़: हिमांचल में फंसे उत्तराखंडवासियों की घर वापसी

हिमांचल में फंसे उत्तराखंडवासियों की घर वापसी

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिऐ लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बहुत बड़ी आबादी जहां थी, वही फंस गयी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे घर वापसी की राह खुलने लगी है। उत्तराखंड राज्य के बहुत लोग आज भी बाहरी राज्यो में फंसे हुए है, जिन्हे वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर के अथक प्रयास से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की 5 विधानसभा से 31 बच्चे उत्तराखंड लाए गए। डेढ़ माह से यह छात्र बहुत परेशान थे।

देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी द्वारा यह सूचना प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड नवीन ठाकुर को दी गई कि, देवप्रयाग व अन्य स्थानो के छात्र सिरमौर जिले में फंसे हुए है जिस पर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नवीन ठाकुर द्वारा पांवटा विधायक सुखराम चौधरी व डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सिरमौर से संपर्क कर बच्चों को उत्तराखंड लाने के प्रयास शुरू किये गए। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस हिमाचल और उत्तराखंड के बॉर्डर कुल्हाल पर भेजी गई।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश के शासन-प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर सभी छात्रो को अपने माध्यम से कुलहाल बॉर्डर पर लाया गया जहां से सभी छात्रो के नाम, पता, एड्रेस का वेरिफिकेशन करने के पश्चात महाराणा प्रताप कॉलेज रायपुर रवाना कर दिया गया है। जहां इन छात्रो को एक निश्चित अवधि तक क्वारंटाइन किया जाऐगा व सभी के सैंपल लेकर लैब भेजे जाऐंगे, तो वही हिमाचल से लौटे छात्रो ने प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नवीन ठाकुर व उत्तराखंड सरकार का आभार जताया है।