Exclusive: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 1263 एफआईआर दर्ज। 5093 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 1263 एफआईआर दर्ज। 5093 लोग गिरफ्तार

– 1426 में 797 लोग इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन

देहरादून। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर 1263 एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही 5093 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक मार्च के बाद आये जमातियों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन किये गया। उस से पहले आने वाले लोगो को होम क्वारंटाइन किया गया है।

उत्तराखंड के 268 लोग अन्य राज्यो में क्वारंटाइन हुए है। सभी पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर बनाये बैठा है। इसके अलावा चोरी छिपे आने वाले 47 जमातियों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और आईपी सी की धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज किए गए है। 5 तारीख की चेतावनी के बाद जनपद हरिद्वार में 7 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307 के 6 मुकदमे दर्ज किये गए है।