उखीमठ में प्रशासन के सहयोग से कुलदीप रावत का जनता के प्रति सेवाभाव

उखीमठ में प्रशासन के सहयोग से कुलदीप रावत का जनता के प्रति सेवाभाव

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। मन में सेवाभाव और अपनों की पीडा हो, तो अपनी जान से ज्यादा जरूरतमंदों की रोटी का पहले ध्यान आता है। आज समाजसेवी कुलदीप रावत ने प्रशासन के सहयोग से अपने सेवाभावी स्वप्रेरणा से उखीमठ सहित संपूर्ण सुदूरवर्ती मद्महेश्वर घाटी में रांसी तक जरूरतमंदों को जीवन-यापन की जरूरी सामाग्री वितरित की। साथ ही कोरोना से सुरक्षा हेतु सेनिटाइजर एवं मास्क भी वितरित किये। प्रशासन की ओर से तहसीलदार जयराम बधाणी, पटवारी भट्ट, विकास, उपस्थित थे। जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, ग्राम प्रधान राउलेक कमलेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान रांसी कुंती देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवाड़ी, प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।