राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने रविन्द्र आनंद

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने रविन्द्र आनंद

 

देहरादून। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ भारत ने प्रदेश उत्तराखंड में इकाई का गठन किया है व कई लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव करण शर्मा द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष पद पर रविन्द्र सिंह आनंद को नियुक्त किया गया है। तो वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण कुमार शर्मा को सौंपी गई है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवकरण शर्मा द्वारा मनीष शर्मा को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि, स्वर्गीय श्री रंगनाथ मिश्रा (भूतपूर्व चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट एवं भूतपूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार) संस्थापक राष्ट्रीय मानव अधिकार भ्रष्टाचार संघ द्वारा मानव कल्याण के लिए जो रास्ता दिखाया गया था, संघ उसी रास्ते पर चलते हुए मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, संघ देश व प्रदेश में हो रहे मानव अपराधों जैसे भ्रूण हत्या, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न के लिए काम कर रहा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र आनंद द्वारा संगठन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मानव कल्याण के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रभा देवी, मेघा रावत, दीप्ति पटवाल, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, नवीन सिंह चौहान आदि शामिल थे।