Breaking: नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार

नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार

 

देहरादून। केंद्रीय मानव संशाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी शिक्षा नीति जल्द लागू करने की बात कही। देश की शिक्षा नीति जल्द ही बदलने जा रही है। जिसमे राज्यो के सुझाव ओर विशेषज्ञों की राय शुमारी के बाद इस नई शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा। देश मे 33 साल नई शिक्षा नीति लागू होगी जिसमें आज के युवा फिर से देश की पौराणिकता को समझ पाएंगे।

जानकारी देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने देहरादून प्रवास पर इस नयी शिक्षा नीति का जिक्र किया। मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ निशंक ने कहा कि, उच्च शिक्षा के स्तर में तेजी से सुधार हुआ है। विश्व के टाॅप 50 काॅलेजों में 2 भारतीय काॅलेज भी शामिल हैं।

नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति नवाचार युक्त होगी। 33 वर्षों के बाद आने वाली यह पहली नीति होगी जिसको ज्ञान और विज्ञान का समावेश कर बनाया गया है। डाॅ निशंक ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत जल्द अटल एकेडमी की स्थापना होगी।