वार्ड 78 में पुष्प व रंगारंग कार्यक्रमों से किया होलिका दहन

वार्ड 78 में पुष्प व रंगारंग कार्यक्रमों से किया होलिका दहन

 

देहरादून। दिनांक-09/03/20 दिन मंगलवार को पूरे देश भर में होलिका दहन का उत्सव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से उत्तराखंड आदर्श सेवा समिति के संरक्षक, उत्तराखंड संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव सुधीर कपूर द्वारा वार्ड नंबर 78 में होलिका दहन के प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। जहां सभी क्षेत्रवासियों ने होलिका दहन के पूजन के साथ ही अपना सहयोग दिया। साथ ही आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूरे देश भर में चल रहे कोरोना वायरस की वजह से होलिका दहन का कार्यक्रम कपूर, इलायची व अन्य सामग्री के द्वारा संपन्न किया गया।

आदर्श सेवा समिति के लोगों ने दिया होलिका दहन में सहयोग
          आदर्श सेवा समिति के लोगों ने दिया होलिका दहन में सहयोग

बता दें कि, वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू द्वारा होली मिलन समारोह पुष्प होली खेल कर मनाया गया। जहां पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ही नाच गाने का प्रोग्राम भी किया गया। इसी के दौरान वार्ड नंबर 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें होली का कार्यक्रम में किसी को भी कोई रंग नहीं लगाया गया है। जिससे कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैले। कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल का भी सहयोग रहा।

इसी कार्यक्रम के उपरांत वार्ड नंबर 78 के विभिन्न क्षेत्रों में सुधीर कपूर द्वारा होली मिलन का समारोह संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कपूर उपस्थित रहे। जिन्होंने वार्ड 78 के समस्त कार्यक्रम संपन्न करवाएं साथ ही पूरे प्रदेश वासियों को होली में एकजुटता के साथ, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम सभी को एकजुटता के साथ होली का कार्यक्रम मनाने की सलाह दी। इसी के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पूरे प्रदेश वासियों को व देशवासियों को होली मिलन का कार्यक्रम एकजुटता के साथ मनाना चाहिए।

संयुक्त व्यापार मंडल के सचिव ने किया परिवार संग होलिका दहन
     संयुक्त व्यापार मंडल के सचिव ने किया परिवार संग होलिका दहन

क्योंकि होली एक ऐसा पर्व है चाहे हिंदू हो या मुस्लिम सिख हो या इसाई सभी धर्मों के लोग होली का कार्यक्रम मनाते हैं। इसमें कोई भेदभाव या पक्षपात नहीं रखना चाहिए। क्योंकि होली एक दिलों का त्यौहार है और पूरे देश भर के लोगों को होली का कार्यक्रम मनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में जो लोग मदिरा का सेवन कर हुड़दंग मचाते हैं उनको सशक्त चेतावनी देते हुए कहा कि, होली को प्रेम भावना के साथ बनाएं और होली में हुड़दंग बाजी ना कर करके प्यार के साथ होली बनाएं।

इसी क्रम में वार्ड 78 के आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष विजयपाल द्वारा यह भी कहा गया कि, होली एक रंगों का त्योहार है। जिसमें विभिन्न अंगों द्वारा प्रेम भरा जा सकता है, एवं सभी धर्मों के लोगों को होली का त्योहार मनाना चाहिए।होली का त्यौहार पूरे देशवासियों के लिए है ना कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई के लिए इसीलिए सभी लोगों को होली का त्योहार प्रेम भावना के साथ मनाना चाहिए।