जननायक पन्थ्या दादा स्मृति महोत्सव में कई हस्तियों को किया सम्मानित

जननायक पन्थ्या दादा स्मृति महोत्सव में कई हस्तियों को किया सम्मानित

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग। जननायक पन्थ्या दादा स्मृति महोत्सव चमराड़ा मेले के समापन समारोह के आन्तिम दिन प्रसिद्ध समाजसेवी मोहन काला और देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी, महन्त नितिन पुरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानन्द मैठाणी शामिल हुए। तीसरे दिन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के प्रसिद्ध साहित्यकार डा० नन्दकिशोर हटवाल का जननायक पन्थ्या दादा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। ब्लाक खिर्सू प्रमुख भवानी देवी के प्रतिनिधि के रुप में मोहन प्रकाश गायत्री उपास्थित थे।

बता दें कि, सभी अतिथियों को संयोजक डॉ सुभाष पाण्डे, ज्येष्ठ प्रमुरव भगवान सिंह, सुरजीत बिष्ट, मुकेश काला, प्रभाकर बाबुलकर, मुकेश भण्डारी द्वारा माल्यार्पण, शॉल व स्मृति चिह्म के रुप पन्थ्या दादा की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में सुमाडी प्रधान सत्यदेव बहुगुणा, जितेन्द्र सिंह चमराड़ा, प्रधान बलोड़ी बृगमोहन बहुगुणा, खालू प्रधान कविता देवी, क्षेत्र पंचायत सुमाडी मनोज भट्ट, क्षेत्र पंचायत चडीगांव मनोज बिष्ट, श्रीकोट प्रधान भोपाल सिंह, ग्राम प्रघान जारव, ग्राम प्रधान नयालगढ पूर्व प्रधान खालू और चमराड़ा स्वागत किया गया।

मेले मे पशुपालन, बाल विकास, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और शिक्षक अरविन्द नेगी स०अ० गणित द्वारा वुड क्राफ्ट पर आधारित बनाई गई आकृतियों का स्टाल भी मेले को आकर्षक बना रहे थे। समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों के स्वागत में चमराड़ा की छात्राओं एवं क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा हास्य नाटक और लोकनृत्य प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक सन्ध्या में पम्मी नवल के गीतों ने समां बाँध दिया। गौरी का गणेशा से कार्यक्रम की शुरुआत।