Breaking: चमोली में युवक ने लगाई फांसी पेड़ से लटका मिला शव

चमोली में युवक ने लगाई फांसी पेड़ से लटका मिला शव

 

– संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

चमोली। नगर पंचायत क्षेत्र थराली के अंतर्गत देवराडा को जाने वाले पैदल मार्ग में पुराने अस्पताल से महज लगभग 200 मीटर ऊपर मशनदि तोक में एक व्यक्ति का शव चीड़ के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी, मौके पर तहसीलदार थराली सुदर्शन बुटोला के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्द्वान और चंद्र सिंह बुटोला पहुंचे।

शव की शिनाख्त बाग सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी केरा गांव के रूप में की गयी। मृतक की उम्र लगभग 58 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, मृतक बाग सिंह के दो पुत्र हैं, जिनमे से एक भारतीय सेना में और दूसरा विदेश में नोकरी कर रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए ले जाते युवक का शव
                         पोस्टमार्टम के लिए ले जाते युवक का शव

जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर पहुंची राजस्व टीम ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। राजस्व पुलिस के मुताबिक मृतक बाग सिंह के गले मे उनके ही जूते का लेस मिला है। जिसे फंदा बनाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अभी राजस्व पुलिस किसी स्पष्ट नतीजे पर नही पहुंच सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाग सिंह कल सुबह से ही घर से थराली जाने के लिए निकल पड़े थे। जिसके बाद उनके परिजन लगातार कल से उनकी ढूंढ खोज बाजार क्षेत्र में कर रहे थे। राजस्व पुलिस का कहना है कि, मामले में अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।