Exclusive: उत्तराखंड प्रदेश की कांग्रेस कमेटी हुई भंग

उत्तराखंड प्रदेश की कांग्रेस कमेटी हुई भंग

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ० आरपी रतूड़ी ने कहा कि, पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है, तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही नई कमेटी की घोषणा की जायेगी।

 

उल्लेखनीय है कि, वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का करीब ढाई वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और आगामी मई 2020 में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा गठित की गई है। ऐसे में सवाल यह है कि, जब वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल मात्र छह माह का शेष रह गया हो तो कार्यकारिणी भंग करने का क्या औचित्य रह जाता है?