दुःखद: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद….
रुद्रप्रयाग। खबर रुद्रप्रयाग जिले की है, जहाँ अगस्त्यमुनि से देवर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए गये। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया। बता दे कि, आज दिनांक- 16/12/19 दिन सोमवार को एक आल्टो कार 800 UK13 9594 अपने गांव डोमा पोस्ट डडोली अगस्त्यमुनि से देवर जा रही थी। तालजामण छेनागाढ़ से लगभग एक किमी पहले मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर संतुलन गहरी खाई में गिर गई।

 

जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों द्वारा रेस्क्यू किया गया। दो घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुचायाँ गया। वहीं पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिये भेज दिया।

 

मृतकों का विवरण

1. गिरीश सिंह राणा, निवासी देवर गुप्तकाशी (28 वर्ष)
2. सुमन देवी, निवासी देवर गुप्तकाशी (25 वर्ष)

घायलों का विवरण

1. सरोजनी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम देवर गुप्तकाशी (47 वर्ष)
2. छोटा बच्चा (21 दिन का)