एडीजी अशोक कुमार ने किया फैशन फोटोग्राफर किशोर को सम्मानित

एडीजी अशोक कुमार ने किया फैशन फोटोग्राफर किशोर को सम्मानित

 

– दिव्यांगमिनी मैराथन में शामिल हुए थे फोटोग्राफर किशोर….

देहरादून। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिनांक- 01/12/19 दिन रविवार को नौटियाल कृत्रिम अन्य कल्याण समिति के द्वारा देहरादून में पहली बार दिव्यांग जनों की मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्वच्छता व पॉलिथीन मुक्त पर्यावरण को बनाना था। तकरीबन 300 से ज्यादा संख्या में दिव्यांगजन और स्कूली बच्चों ने इस मैराथन में प्रतिभाग किया।

 

इस कार्यक्रम के दौरान समिति के आयोजक डॉ विजय कुमार नौटियाल ने कहा कि, वह हर साल इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग लोगों के साथ करते हैं, और इस बार स्वच्छता का संदेश देने के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन किया गया।

 

वहीं मैराथन में शामिल हुए बच्चों ने वार्ता के दौरान कहा कि, उन्हें आज मैराथन के चलते समाज को एक अच्छा संदेश देने का मौका मिला है। वही मैराथन में अपनी फोटोग्राफी से देश व प्रदेश में नाम कमाने वाले फैशन फोटोग्राफर किशोर रावत को एडीजी अशोक कुमार ने सम्मानित किया। साथ ही उनका कहना है कि, दिव्यांग जनों कि इस प्रकार की पहल से निश्चित तौर पर समाज जागरूक होगा।