फरियादियों को अधिकारी दे न्याय वरना खैर नहीं: रानी

फरियादियों को अधिकारी दे न्याय वरना खैर नहीं

 

– जिला पंचायत परिसर में पीडित फरियादियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से की फरियाद….

कौशाम्बी। जिला पंचायत परिसर में प्रत्येक सोमवार की तरह इस सोमवार भी पीडित कमजोर मजलूम आम जनता की जन समस्यओं की सुनवाई कर उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देषित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी ने जिले के अधिकारियो को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि, अधिकारियो की हीला-हवाली और जनता के प्रति लापरवाही क्षम्य नही होगी।

केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की मंशा है कि, प्रत्येक गरीब किसान मजदूर आम जनता को शासन की योजनाओ का पूरा लाभ मिले और आम जन मानस को न्याय मिले लेकिन जिले में देखा जा रहा है कि, आम जनता की शिकायतो को निस्तारण के प्रति अधिकारी गम्भीर नही है। जिससे आम जनता को न्याय नही मिल पा रहा है। जिससे जनता न्याय की आस लिए माननीयो से फरियाद कर रही है। अधिकारी अपना रवैया बदले और आम जनता को त्वरित न्याय दें।

बता दें कि, जिला पंचायत अध्यक्ष की जनसुनवाई में मुलायमपुर ग्राम सभा की नीता सीता देवी डेढावल गांव के ओमनाराण राजनारायण सहित विभिन्न लोगो ने कहा कि, उनके पास आवास नही है, कच्चे घर में रहते है, पात्र होने के बाद भी उन्हे आवास नही दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास न मिल पाने की कई लोगो ने शिकायत की है। वहीं मेडीपुर ग्राम पंचायत के राजकली ने कहा कि, उसे आवास की प्रथम किश्त दी गयी है, और दूसरी किश्त देने में जिम्मेदार आनाकानी कर रहे हैं।

वहीं गोराजू के बाकरगंज से सुनीता धनपतिया ननकी सहित कई लोगो ने कहा कि, पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद शौचालय निर्माण की रकम उनके खाते में नही भेजी जा रही है। वही मंझनपुर तहसील के बरूआ बिदांव बहादुर पुर बौली चम्पहा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के फरियादियों ने सडक के नीवीकरण और चौडीकरण की मांग करते हुए अध्यक्ष के सामने फरियाद की है। इस मौके पर जगजीत सिंह, शिवमोहन, अश्वनी द्विवेदी, साजन मौर्या, विमल गुप्ता, विवेक केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।