कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन कर करेगी भाजपा सरकार की नींद हराम

कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन कर करेगी भाजपा सरकार की नींद हराम

 

– दिल्ली में बैठक को लेकर काग्रेंस ने बनायी रणनीति….

– सामूहिक रेप करने के बाद महिला चिकित्सक को जिंदा जला दिये जाने की घटना के विरोध में काग्रेंसियो ने निकाला कैन्डल मार्च….

कौशाम्बी। आगामी 14 दिसम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में काग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन कर किसानो की समस्या, आर्थिक मन्दी, युवाओ की बेराजगारी, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार की नींद हराम करेगी। 14 दिसम्बर को आयोजित रैली की सफलता को लेकर आज मंझनपुर मुख्यालय में काग्रेंस कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष अरूण विद्यार्थी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश काग्रेंस कमेटी के सचिव व प्रभारी विवेकानन्द पाठक ने उपस्थित लोगो से अपील करते हुए कहा कि, 14 दिसम्बर की रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए और रैली की सफलता को लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायें।

 

बता दें कि, बीते दिनो तेलांगना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक प्रियंका के साथ अमानवीय हरकत कर सामूहिक रेप करने के बाद उसको हत्यारो ने जिंदा जला दिया गया है। जो बडे ही शर्म की बात है, और प्रियंका की हत्या भाजपा सरकार की विफलता का प्रतीक है। काग्रेंस वक्ताओ ने कहा कि, प्रियंका को न्याय दिलाना होगा।

 

मृतक पशु डाक्टर प्रियंका की आत्मा को श्रद्धाजलि देते हुए काग्रेस नेताओ ने कैंडल मार्च निकालकर प्रियंका को न्याय देने की केन्द्र सरकार से मांग की है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामसजीवन, निर्मल, रजनीश पाण्डेय मो० साहिद सिददकी, देवेश श्रीवास्तव, पप्पू मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी, इजहार अब्बास, सरदार हुसैन, राजनाराण, गिरीश पासी, विनोद चौधरी, कौशलेश द्विवेदी, सहित तमाम काग्रेंसजन मौजूद रहें।