दरोगा के बेटे पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

दरोगा के बेटे पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

 

उत्तर प्रदेश। मेरठ जनपद में एक दरोगा के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने नौचंदी थाने पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। मामला दरोगा के बेटे से जुड़ा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि, आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। अब वीडियो को बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की धमकी छात्रा को दी है।

 

 

बताते चलें कि, नौचंदी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा शहर से सटे एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। छात्रा का आरोप है कि, कक्षा में उसके साथ एक युवक भी पढ़ता था। युवक अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र में रह रहा है। युवक का पिता शहर के ही एक थाने में दरोगा पद पर तैनात है। पीड़िता ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद डिग्री कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उसके बाद दरोगा का बेटा छात्रा से दोस्ती के लिए दबाव बनाता रहा।

 

 

पीड़िता का आरोप है कि, कुछ माह पहले युवक ने कॉल करके कहा कि, घर पर मम्मी बुला रही हैं। छात्रा युवक के घर पहुंची। लेकिन युवक के परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। छात्रा ने बताया कि, आरोपी ने उसके मोबाइल पर वीडियो क्लिप भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी दी गई कि, मेरे पिता पुलिस में दरोगा हैं, और मेरा कुछ भी नहीं बिगड़ सकता।

 

पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और नौचंदी पुलिस को मामले की जानकारी दी।