शानदार: चौकी इंचार्ज का सराहनीय कदम, विकलांगो को किया मिष्ठान वितरण

चौकी इंचार्ज का सराहनीय कदम, विकलांगो को किया मिष्ठान वितरण

 

– खाकी के इस कार्य की जनता ने की प्रशंसा….

– पुलिस चौकी भरवारी के चौकी इंचार्ज मनोज राय द्वारा मिष्ठान वितरण….

भरवारी कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी भरवारी के चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय ने दरिया दिली दिखाते हुए बदनाम खाकी के इकबाल को ऊंचा उठाते हुए गरीब, कमजोर, मजलूम, विकलांग, असहाय लोगो के बीच मिठाई बांट कर लोगो के घरों तक खुशियां पहुचाने का प्रयास किया है।

बता दें कि, दीपावली की मिठाई बाटते हुए जहाँ एक ओर बदनाम खाकी की शान में चार चांद लगाने का कार्य उन्होंने किया। वही बाजार में सभी सम्मानित लोगो ने चौकी इंचार्ज के इस सराहनीय कार्य की प्रंशसा की है। इस क्रम में चौकी इंचार्ज मनोज राय से जब पूछा गया कि, गरीबो के बीच मिठाई बाँट कर आपको कैसा लगा तो उन्होंने बताया कि, पहले हम मानव है और पुलिस बाद में है।

 

 

मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाय तो सभी को इस तरह के कार्य कर गरीब कमजोर की मदद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, गरीबो, कमजोर लोगों की मदद करने के बाद मन को बहुत ही शांति का आभास होता है। क्योंकि, गरीब कमजोर विकलांग भी तो हम जैसे ही आदमी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि, ऐसे कार्य करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।