हरियाणा की जीत पर कांग्रेस भवन देहरादून में बांटी मिठाई

हरियाणा की जीत पर कांग्रेस भवन देहरादून में बांटी मिठाई

 

देहरादून। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशीयों की जीत पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा हरियाणा चुनाव में प्रचार प्रसार पर्यवेक्षक बना कर झज्जर जिले की बहादुरगढ़ सीट पर भेजे गए प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट व महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेनु नेगी ने कांग्रेस भवन में मिष्ठान वितरण कर कांग्रेस जनों का मुह मीठा करवाया।

 

 

बता दें कि बहादुरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह जून ने बीजेपी प्रत्याशी को 15 हजार 627 वोट से पराजित किया। संजय भट्ट व रेनु नेगी ने बहादुरगढ़ सीट पर 20 से अधिक गांव, बस्ती व मोहल्लों में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार किया था।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि हरियाणा प्रचार प्रसार पर्यवेक्षको ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जी-जान एक कर मेहनत की। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों ने सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नही वरन देश के बिगड़ते साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए भी काम किया है।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विपुल नौटियाल, कमर खान, विकास नेगी, महेश जोशी आदि मौजूद थे।