कांग्रेस की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे कांग्रेसी

कांग्रेस की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे कांग्रेसी

 

देहरादून। पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यों को आज कल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पुरानी योजनाओं को एक नए ढंग से पेश कर दो-चार मिनट की वीडियो क्लिप बनाकर जनता के बीच पहुंचाने का काम किया है।

बताते चलें कि, ऐसा करने से एक बार फिर जनता के मन में कांग्रेस के प्रति विश्वास जागा है। प्रदेश की जनता को एक बार फिर कांग्रेस की याद आती नजर आ रही है। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने बहुत सी ऐसी योजनाएं अपने शासन काल में शुरू की थी, जिससे प्रदेश में विकास की लहर उत्पन्न हुई थी। जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता को आज मिल भी रहा है।

 

 

एक कांग्रेसी ने बातचीत के दौरान कहा कि, अगर पूर्व कांग्रेस की सरकार के विकास कार्यों को कार्यकर्ता ऐसे ही जनता के बीच पहुंचाने में कामयाब रहे तो आने वाली राह कांग्रेस के लिए बेहतर साबित होगी। आज जरूरत है कि, जनता का ध्यान कांग्रेस की तरफ एकत्र किया जाए, ताकि जितनी योजनाओं पर धरातल पर कांग्रेस ने काम किया वह इसी तरह अगर जनता तक पहुंचाई जाएं तो जनता पर से भाजपा का भूत भाग जाएगा, और फिर से उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की लहर देखने को मिलेगी।