शिक्षा मन्त्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट

शिक्षा मन्त्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट

देहरादून। जसपुर में हाईवे जाम करने के संबंध में कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट ने कई माननीयों समेत 24 लोगो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

 

बतादें कि, मामला 2012 का है। जब एक युवती की बरामदगी को लेकर यह लोग प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने कई घंटे हाईवे जाम करने के आरोप में इनपर मुकदमा दर्ज किया था। काशीपुर के अपर मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट ने कोर्ट में पेश ना होने को लेकर इन सब के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है।

 

जिसमें शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजकुमार ठुकराल, तत्कालीन भाजपा नेता और अब कांग्रेस विधायक आदेश चौहान समेत 24 के नाम शामिल हैं।

 

इस बारे में रामनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री से जब जानकारी चाही गई, तो उन्होंने कहा कि, वह न्यायालय का आदर करते हैं, और इसके खिलाफ वह ऊंची अदालत में नही जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, उनके संज्ञान में आया है कि, 7-8 दिन पहले सरकार ने यह केस वापस ले लिया है।