बिग ब्रेकिंग: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद में तैनात उपनिरीक्षकों एवं अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के तहत 21 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है।

आदेश के अनुसार वसंत विहार से उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को कैंट भेजा गया है, जबकि कैंट में तैनात ओमप्रकाश को वसंत विहार स्थानांतरित किया गया है।

वहीं मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, राजीव धारिवाल को सहसपुर से वसंत विहार तथा प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर भेजा गया है।

इसी क्रम में प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी चौकी ऋषिकेश, रवि प्रसाद कवि और अमन चड्ढा को एसओजी/आईएस शाखा में तैनाती दी गई है।

सोमवीर को एसओजी/आईएस शाखा से रायपुर तथा जसपाल गुंसाई को सहसपुर भेजा गया है।
इसके अलावा मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश, विशेष कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स चौकी ऋषिकेश तथा देवेंद्र पंवार को एम्स चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी स्थानांतरित किया गया है।

सचिन पुंडीर को डोईवाला, मुकेश कुमार को रायवाला से प्रेमनगर और जगदम्बा प्रसाद को प्रेमनगर से रायवाला भेजा गया है।

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का 8 सितंबर 2026 को विकासनगर से कैंट किया गया स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।