रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के लिए खास ट्रैवल गिफ्ट, लॉन्ग वीकेंड में इन 5 जगहों की कर सकते हैं यादगार सैर

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के लिए खास ट्रैवल गिफ्ट, लॉन्ग वीकेंड में इन 5 जगहों की कर सकते हैं यादगार सैर

देहरादून। रक्षाबंधन के मौके पर इस बार पारंपरिक उपहारों से अलग भाई-बहन को एक यादगार यात्रा का तोहफा देने का मौका है। 28 अगस्त को शुक्रवार के दिन पड़ रहे रक्षाबंधन के चलते मिलने वाला लॉन्ग वीकेंड यात्रा प्रेमियों के लिए खास अवसर लेकर आया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा न्यूगो ने अलग-अलग तरह के यात्रियों के लिए पांच खास गेटअवे सुझाए हैं, जहां भाई-बहन त्योहार के साथ-साथ कुछ यादगार पल भी बिता सकते हैं।

आज की व्यस्त जिंदगी में भाई-बहनों के बीच बातचीत अक्सर वीडियो कॉल, छोटे संदेशों और कूरियर से भेजे जाने वाले उपहारों तक सीमित हो जाती है। ऐसे में एक छोटी यात्रा न केवल त्योहार को खास बना सकती है, बल्कि साथ में समय बिताने और पुरानी यादों को ताजा करने का मौका भी दे सकती है।

खाने के शौकीनों के लिए जयपुर

फूड लवर्स के लिए दिल्ली से जयपुर का सफर एक बेहतरीन विकल्प बताया गया है। पिंक सिटी में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों से लेकर आधुनिक कैफे और स्ट्रीट फूड तक कई विकल्प मिलते हैं। बाजारों की सैर, आमेर किले के नजारे और स्थानीय स्वाद इस वीकेंड को यादगार बना सकते हैं। दिल्ली-जयपुर रूट पर न्यूगो की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक कोच सेवा भी उपलब्ध है।

समुद्र और सुकून के लिए पॉन्डिचेरी

जो भाई-बहन भीड़-भाड़ से दूर समुद्र किनारे सुकून के पल बिताना चाहते हैं, उनके लिए चेन्नई से पॉन्डिचेरी की यात्रा खास विकल्प हो सकती है। फ्रेंच क्वार्टर की रंगीन गलियां, कैफे संस्कृति और समुद्र किनारे का शांत माहौल इस यात्रा की खासियत हैं। चेन्नई-पॉन्डिचेरी रूट पर भी न्यूगो की इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

अध्यात्म के लिए तिरुपति और उज्जैन

आस्था और शांति की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए बेंगलुरु से तिरुपति और भोपाल से उज्जैन की यात्रा को खास बताया गया है। तिरुमला मंदिर और उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ भाई-बहन एक-दूसरे के साथ शांत और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिता सकते हैं। इन दोनों रूट्स पर भी न्यूगो की यात्रा सेवाओं का विकल्प उपलब्ध है।

दिल्ली से देहरादून, शहर की भागदौड़ से राहत

जिन लोगों को सिर्फ रोजमर्रा की व्यस्तता से एक छोटा ब्रेक चाहिए, उनके लिए दिल्ली से देहरादून की यात्रा उपयुक्त बताई गई है।

गुच्चूपानी, मालसी डियर पार्क और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जैसे स्थानों के बीच भाई-बहन प्रकृति और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली-देहरादून रूट पर इलेक्ट्रिक कोच से यात्रा का विकल्प भी दिया गया है।

संस्कृति और नए अनुभवों के लिए विजयवाड़ा

नए शहरों की संस्कृति, स्थानीय खान-पान और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को जानने में रुचि रखने वालों के लिए हैदराबाद से विजयवाड़ा का गेटअवे सुझाया गया है।

यह यात्रा उन भाई-बहनों के लिए खास हो सकती है जो किसी जगह पर सिर्फ घूमने के बजाय स्थानीय संस्कृति और नए अनुभवों को करीब से जानना चाहते हैं। हैदराबाद-विजयवाड़ा रूट पर भी न्यूगो की सेवा उपलब्ध है।

रक्षाबंधन के इस लॉन्ग वीकेंड में यात्रा का मकसद सिर्फ किसी मंजिल तक पहुंचना नहीं, बल्कि सफर के दौरान भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाना भी है। साथ में नई जगह देखना, पुराने किस्सों को याद करना, पसंदीदा खाना खाना और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ समय बिताना इस त्योहार का सबसे यादगार उपहार बन सकता है।

न्यूगो की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि विभिन्न रूट्स की उपलब्धता और समय-सारिणी तारीखों के अनुसार बदल सकती है। इसलिए यात्रा और बुकिंग से पहले संबंधित रूट का वर्तमान शेड्यूल जरूर जांच लें।