बिग ब्रेकिंग: देहरादून में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी घायल और गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी घायल और गिरफ्तार

देहरादून: बसंत विहार थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चैन स्नैचिंग का आरोपी आकाश उर्फ तमंचा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, बदमाश ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की स्कूटी और लूटी गई सोने की चैन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 14 अगस्त को हुई चैन स्नैचिंग की वारदात से बताया जा रहा है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।