एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में स्टोरीटेलिंग सत्र, बच्चों को मिली कल्पनाशक्ति और नवाचार की सीख

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में स्टोरीटेलिंग सत्र, बच्चों को मिली कल्पनाशक्ति और नवाचार की सीख

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए “कल्पना की शक्ति” विषय पर एक प्रेरणादायक स्टोरीटेलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त कमांडर और अवधानम् ट्रस्ट से जुड़े आयुष फ़रासी ने किया।

अपने रोचक और प्रेरक कहानी-वाचन के माध्यम से आयुष फ़रासी ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और अनुशासन के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि यही गुण जीवन में सफलता, नवाचार और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया।

इस संवादात्मक सत्र से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने अपने जीवन में जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और कल्पनाशक्ति को अपनाने तथा उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए अवधानम् ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष फ़रासी, आयुष फ़रासी तथा ट्रस्ट की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और जीवन मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह स्टोरीटेलिंग सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।