इस जिले में 13 उपनिरीक्षकों के तबादले। देखें लिस्ट….
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
जारी आदेश के तहत जिले में तैनात 13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन रिपोर्ट पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। फेरबदल के बाद जिले की कई कोतवालियों, चौकियों और विशेष इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं।
किसे मिली कहां जिम्मेदारी
- उपनिरीक्षक अनुग्रह सिंह को कोतवाली खटीमा से स्थानांतरित कर कोतवाली किच्छा भेजा गया।
- उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनाती दी गई।
- उपनिरीक्षक विजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म बनाया गया।
- उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी को चौकी बागवाड़ा से कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया।
- उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली गदरपुर में तैनाती दी गई।
- उपनिरीक्षक नरेश पंत को पुलिस लाइन से चौकी रम्पुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को डीसीआरबी से एसओजी रुद्रपुर में तैनात किया गया।
- उपनिरीक्षक प्रदीप पंत को थाना पुलभट्टा से प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर बनाया गया।
- उपनिरीक्षक ओम प्रकाश को चौकी कलकत्ता फार्म से थाना पुलभट्टा भेजा गया।
- उपनिरीक्षक सौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी शिवनगर पथरी की जिम्मेदारी मिली।
- उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह खत्री को प्रभारी चौकी बाजार से कोतवाली ट्रांजिट कैंप स्थानांतरित किया गया।
- महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को कोतवाली किच्छा से कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया।
- उपनिरीक्षक प्रदीप काहोली को प्रभारी चौकी शिवनगर पथरी से प्रभारी चौकी बाजार नियुक्त किया गया।
कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की कवायद
पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
अधिकारियों की नई तैनाती से विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों में कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने के साथ कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन में भी सहायता मिलेगी।

