बिग ब्रेकिंग: फर्जी डिग्री कांड मामले में 10 सहायक अध्यापक बर्खास्त, 5 और पर लटकी तलवार

फर्जी डिग्री कांड मामले में 10 सहायक अध्यापक बर्खास्त, 5 और पर लटकी तलवार

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी डिग्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) एके चौधरी के आदेश के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जांच में इन शिक्षकों की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई, जिसके आधार पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्खास्त किए गए शिक्षकों के स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक थे, जबकि नियमानुसार बीएड में प्रवेश के लिए यह न्यूनतम योग्यता आवश्यक है। इसके बावजूद इन्होंने जम्मू और कश्मीर से बीएड की डिग्री हासिल कर ली, जो जांच में फर्जी पाई गई।

सूत्रों के मुताबिक जिले के 5 अन्य शिक्षकों की डिग्रियां भी संदिग्ध पाई गई हैं और उनके खिलाफ भी जल्द बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना ड्यूटी से भी हटाए गए

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी बर्खास्त शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से जनगणना ड्यूटी से मुक्त किया जाए और उनकी जगह अन्य शिक्षकों की तैनाती की जाए।

इन शिक्षकों को किया गया बर्खास्त

  • सरिता चमोला – रा.प्रा.वि. लडियासू (जखोली)
  • अरविंद नेगी – रा.प्रा.वि. भटवाड़ी (जखोली)
  • सादेव प्रसाद – रा.प्रा.वि. कोटी (जखोली)
  • श्याम लाल – रा.प्रा.वि. खोड़ (जखोली)
  • सुभाष कुमार – रा.प्रा.वि. चोपड़ा (जखोली)
  • खजान सिंह – रा.प्रा.वि. कलोनी (अगस्त्यमुनि)
  • अनूप पुजारी – रा.प्रा.वि. कोणगढ़ (ऊखीमठ)
  • रानी देवी – रा.प्रा.वि. मक्कू (ऊखीमठ)
  • पुष्पेन्द्र सिंह – रा.प्रा.वि. राऊस्वर्ण (ऊखीमठ)
  • चन्दर सिंह – रा.प्रा.वि. करोखी (ऊखीमठ)

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे अन्य शिक्षकों में भी डर का माहौल है। शिक्षा विभाग अब ऐसे मामलों की गहन जांच कर रहा है और आने वाले समय में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।