देहरादून बार एसोसिएशन में उथल-पुथल। चार दिन में चार पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन में एक बार फिर हलचल मच गई है। एसोसिएशन के दो और पदाधिकारी एक ऑडिटर और एक सेवन प्लस मेंबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले चार दिनों में कुल चार पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे संगठन में बेचैनी बढ़ गई है।
पहले भी सचिव और उपाध्यक्ष दे चुके इस्तीफा
इससे पहले बार एसोसिएशन के सचिव और उपाध्यक्ष भी अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार चार इस्तीफों ने एसोसिएशन की आंतरिक राजनीति को गर्मा दिया है।
क्यों दिए जा रहे हैं इस्तीफे?
सूत्रों के अनुसार, चारों अधिवक्ता उत्तराखंड बार काउंसिल का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। नियमों के अनुसार इस पद के उम्मीदवारों को किसी अन्य बार एसोसिएशन के पद पर रहते हुए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। इसलिए सभी चार पदाधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है।
चैंबर निर्माण के लिए अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
इधर दूसरी ओर, देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नई चैंबर बिल्डिंग के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार से इस संबंध में कार्रवाई तेज करने की मांग जारी है।



