राजनीति: जोशी और अग्रवाल के बाद अब इस भाजपा नेता ने कहा हमारे संपर्क में है कांग्रेस के कई विधायक

जोशी और अग्रवाल के बाद अब इस भाजपा नेता ने कहा हमारे संपर्क में है कांग्रेस के कई विधायक

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा नेता इन दिनों कांग्रेस क़ो लगातार निशाने पर लिए हुए हैं। भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस में बड़ी टूट का राग अलाप रहें हैं।

हालांकि, अभी तक ये बातें कांग्रेस से भाजपा मे आएं नेता मथुरा दत्त जोशी और दिनेश अग्रवाल ही कह रहें थे। वहीं इस बात की तस्दीक अब भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी ने भी की हैं।

उनके अनुसार कांग्रेस के कई विधायक इस समय भाजपा के संपर्क में है। हम अभी इस बात को लेकर आकलन कर रहे हैं कि, उनके आने से हमें कितना फायदा होगा, कितना नहीं।

वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं द्वारा इन दोनों  कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोले जाने को लेकर  आदित्य कोठारी ने कहा कि, ये नेता कांग्रेस क़ो सच्चाई का आईना दिखाने का काम कर रहें हैं। इसलिए कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हों रहा हैं।