बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पुलिस में बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

उत्तराखंड पुलिस में बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के तहत 12 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन ने सभी अधिकारियों को अविलंब कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी समेत कई जिलों में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कई को सतर्कता, यातायात और पुलिस मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये रहे तबादला सूची में शामिल अधिकारी

  1. प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर बनाया गया है।
  2. स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता सेक्टर, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर नियुक्त किया गया है।
  4. उत्तम सिंह नेगी को एएसपी ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून भेजा गया है।
  5. हरवंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है।
  6. शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  7. अनुपमा बड़ोला को एएसपी एटीसी, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।
  8. अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है।
  9. राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
  10. मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
  11. अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण नियुक्त किया गया है।
  12. दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है।

शासन के इस फैसले को पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित जिलों और इकाइयों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।