पतंजलि योगपीठ में छात्रा ने लगाई छत से छलांग। मौके पर मौत

पतंजलि योगपीठ में छात्रा ने लगाई छत से छलांग। मौके पर मौत

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में पढ़ाई कर रही एक साध्वी ने छत से छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

साध्वी बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में 2018 से कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि, वह खुद भी बच्चों को पढ़ाती थीं। जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है।