IFS अफसरों के बम्पर ट्रांसफर। देखें लिस्ट….
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में अगस्त के बड़े फेरबदल के करीब एक महीने बाद शासन ने पांच भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
APCCF से लेकर DFO स्तर तक हुए इन बदलावों में प्रशासनिक जरूरत, जनहित, पारिवारिक परिस्थितियों और वन्यजीव संरक्षण जैसे कारण सामने आए हैं।
- नरेश कुमार: प्रशासन में मुख्य तैनाती दी गई, जबकि जायका परियोजना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
दीपक कुमार: तराई पूर्वी वन प्रभाग से हटाकर पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता और प्रशासनिक जरूरत को इसकी वजह बताया गया है। - राहुल मिश्रा: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक पद से हटाकर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी भेजा गया। इसके पीछे जनहित और विभागीय कामकाज को सुचारू बनाने का हवाला दिया गया है।
- आदित्य रत्न: पिथौरागढ़ से हटाकर हल्द्वानी में उपवन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। यह बदलाव पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अनुरोध के आधार पर किया गया है।
- शिरीन संजय: राजाजी राष्ट्रीय पार्क के उपनिदेशक पद से हटाकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का उपनिदेशक बनाया गया। कॉर्बेट की संवेदनशीलता, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन को इस बदलाव का आधार बताया गया है।
अगस्त में तबादलों के बाद इतनी जल्दी दोबारा पांच अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव से वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल चर्चा का विषय बन गया है।



