UKSSSC ने खोला नौकरी का पिटारा। 379 पदों पर बंपर भर्ती, 26 जुलाई से करें आवेदन
UKSSSC Latest Job Update 2026: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 79/उ०अ० से०च०आ०/2026 जारी करते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि लिखित परीक्षा का प्रस्तावित आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को होगा।
भर्ती के तहत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/जूनियर ऑडिटर, कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 230 पद निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखण्ड में सहायक लेखाकार के लिए हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड (दोनों तरफ की प्रति), आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र तथा जहां आवश्यक हो वहां अनुभव प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
पदों का विवरण
- लेखाकार (ब्रिडकुल) – 1 पद
- सहायक लेखाकार (UPCL) – 75 पद
- सहायक लेखाकार (PTCUL) – 5 पद
- सहायक लेखाकार (यूजेवीएनएल) – 2 पद
- सहायक लेखाकार (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) – 13 पद
- सहायक लेखाकार/जूनियर ऑडिटर (जल संस्थान) – 5 पद
- सहायक लेखाकार (ब्रिडकुल) – 2 पद
- सहायक लेखाकार (निदेशालय विभागीय लेखा) – 230 पद
- विभिन्न जिला कोषागारों एवं अन्य विभागों में – शेष पद
- कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) – 5 पद
- कैशियर कम सहायक लेखाकार – 1 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 21 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
- आवेदन संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
- प्रस्तावित लिखित परीक्षा: 12 अक्टूबर 2026
आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों और पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है। आवेदन संबंधी सहायता के लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर 9520991172, व्हाट्सएप नंबर 9520991174 तथा ई-मेल chayanayog@gmail.com जारी किया है।


