बिग ब्रेकिंग: दून में कई निरीक्षकों के ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

दून में कई निरीक्षकों के ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने विभिन्न कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं में नए प्रभारी निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

  • निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर पुलिस कार्यालय के प्रभारी चुनाव सेल में भेजा गया है।
  • निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।
  • निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला नियुक्त किया गया है।
  • प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
  • निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आदेश में कहा है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल के लिए रवाना होंगे और शीघ्र कार्यभार ग्रहण करेंगे।

“विभिन्न कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना हों।” — प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, देहरादून

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड पुलिस में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) और पीसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया था।

इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का दायित्व दिया गया है।