बिग ब्रेकिंग: 47 उपनिरीक्षक और 4 इंस्पेक्टर के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

47 उपनिरीक्षक और 4 इंस्पेक्टर के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर 4 निरीक्षकों समेत 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर, हल्द्वानी, भवाली, लालकुआं और कालाढूंगी समेत कई थानों व चौकियों में नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम बनाया गया है, जबकि निरीक्षक हरपाल सिंह को चोरगलिया से तल्लीताल कोतवाली भेजा गया है। वहीं राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी से मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। विमल मिश्रा को काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक तल्लीताल, तारा सिंह राणा को रामनगर से चोरगलिया और अनीस अहमद को पुलिस लाइन से खनस्यू थानाध्यक्ष बनाया गया है। कई महिला उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

देखें लिस्ट:-

Police Department Transfer

रुद्रपुर में भी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

उधर रुद्रपुर में भी एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार संभालने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

देखें लिस्ट:-

Police Department Transfer