भाजपा विधायक के वायरल पत्र से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, विपक्ष आक्रामक
देहरादून। गणेश गोदियाल ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पत्र ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
देखें वीडियो:-
लिखा गया है.
गोदियाल का दावा है कि यह पत्र अरविंद पांडे के नाम से जुड़ा हुआ है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्र में उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराना बेहद जरूरी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, वह लंबे समय से इस मामले को लेकर राज्यपाल से मिलने का समय मांग रहे थे, लेकिन अब तक उन्हें अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला गंभीर होने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
गोदियाल ने कहा कि वायरल पत्र में कथित तौर पर यह उल्लेख किया गया है कि संबंधित विधायक पर बीते समय में दबाव बनाने के लिए मुकदमे दर्ज कराए गए और राजनीतिक स्तर पर उन्हें निशाना बनाया गया। साथ ही, परिवार को भी परेशान किए जाने जैसे आरोप सामने आए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पत्र में कुछ पुलिस अधिकारियों का जिक्र है और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। गोदियाल ने सवाल उठाया कि जब सत्तारूढ़ दल के एक विधायक को ही इस तरह की शिकायत करनी पड़ रही है, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी।
कांग्रेस नेता ने सरकार पर “कागजी विकास” का आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविकता में कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि जनता के सामने तथ्य स्पष्ट हो सकें।
