बड़ी खबर: कर्णप्रयाग संगम पर युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, मौत

कर्णप्रयाग संगम पर युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, मौत

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

चमोली जिले के कर्णप्रयाग संगम पर एक युवक द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।

बताया गया कि युवक बेहोशी की हालत में था। मौके पर ही उसे सीपीआर दी गई और मुंह से ऑक्सीजन देकर बचाने का प्रयास किया गया। साथ ही 108 एंबुलेंस को बुलाकर उसे उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान भोपाल नेगी पुत्र गुमान सिंह, निवासी खैनोली नारायणबगड़ के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।