बिग ब्रेकिंग: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 93.70% छात्र पास। ऐसे करें चेक

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 93.70% छात्र पास। ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर-उमंग ऐप पर भी उपलब्ध, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए 93.70% छात्र सफल रहे हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

यहां करें रिजल्ट चेक

छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:-

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • “Class X Results 2026 Announced” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी सुविधा

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार और मोबाइल नंबर से अकाउंट एक्टिव करना होगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर जरूरी है
  • डिजिटल मार्कशीट भी मान्य होगी
  • ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र अपने आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।