हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 2 इंस्पेक्टर और 20 दरोगाओं के तबादले, पूरी लिस्ट जारी
हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी Navneet Singh Bhullar ने बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी आदेश में 2 इंस्पेक्टर और 20 सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के ट्रांसफर किए गए हैं।
इंस्पेक्टर स्तर पर तबादले
- इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी – श्यामपुर से रानीपुर कोतवाली प्रभारी
- इंस्पेक्टर नितेश शर्मा – सिडकुल से श्यामपुर कोतवाली प्रभारी
- इंस्पेक्टर आशुतोष राणा – रानीपुर से पुलिस कार्यालय
एसआई / दरोगा तबादला सूची
- अजय शाह – पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल
- नवीन सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला
- चरण सिंह – रोड़ीबेलवाला से चौकी प्रभारी गैस प्लांट
- विकास रावत – गैस प्लांट से कोतवाली सिडकुल में एसएसआई
- प्रवीण बिष्ट – मंगलौर से चौकी प्रभारी कस्बा बाजार, बहादराबाद
- अमित नौटियाल – बहादराबाद से पुलिस लाइन
- विक्रम बिष्ट – पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि
- बलवीर डोभाल – सप्तऋषि से पुलिस लाइन
- संतोष सेमवाल – पथरी से चौकी प्रभारी चंडी घाट
- नवीन चौहान – चंडी घाट से थाना पथरी
- ब्रह्मदत्त बिजलवाण – खड़खड़ी से पुलिस लाइन
- आशीष नेगी – मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर (भगवानपुर)
- विनय मोहन – मंडावर से पुलिस लाइन
- नितिन बिष्ट – पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा मंगलौर
- देवेंद्र चौहान – अमानतगढ़ से पुलिस लाइन
- मनोज कुमार – बुग्गावाला से चौकी प्रभारी अमानतगढ़
- नवीन नेगी – गोवर्धनपुर से चौकी प्रभारी खड़खड़ी
- सूरत शर्मा – लक्सर से चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर
- बालम सिंह – रुड़की से चौकी प्रभारी तेजपुर (भगवानपुर)
एसएसपी का बयान
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह तबादले जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए किए गए हैं। हाल ही में भी थाना और कोतवाली प्रभारियों में बदलाव किए गए थे।
हरिद्वार में लगातार हो रहे तबादलों से साफ है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर कानून व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

