गुड न्यूज: UPSC का अंतिम परिणाम घोषित। 1143 हुए पास, उत्तराखंड से इन्हें मिली सफलता

UPSC का अंतिम परिणाम घोषित। 1143 हुए पास, उत्तराखंड से इन्हें मिली सफलता

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। अदिति के भाई हैं असिस्टेंट कमिश्नर हैं।

वहीं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी आईपीएस की परीक्षा पास कर ली है। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल चुकी कुहू ने 178 रैंक हासिल की है।  Tushar dobhal बने आईआरएस
पिता उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (UPSC सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम आज, यानी 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया है। लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।

नोटिस में लिखा है, “संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2023 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की योग्यता सूची जारी की गई है।

UPSC फाइनल रिजल्ट जारी, 1143 हुए पास, इनमें से कितने बने IAS?

UPSC Civil Services Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC सीएसई 2023 रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।

UPSC सीएसई रिजल्ट 2023 में 1016 युवाओं को देश की टॉप सरकारी नौकरी के लिए चुना गया है। जानिए इनमें से कितने आईएएस बनेंगे। लंबे इंतजार के बाद UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

UPSC परीक्षा के तीनों चरणों में शामिल हुए स्टूडेंट्स upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। UPSC सीएसई 2023 रिजल्ट में कुल 1143 युवाओं का चयन हुआ है। इन सभी को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विस में सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी।

UPSC सिविल सर्विस 2023 रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है (UPSC CSE 2023 Result)। UPSC टॉपर लिस्ट 2023 में ज्यादातर नाम पुरुषों के हैं (UPSC CSE 2023 Topper)।

संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC सिविल सर्विस रिजल्ट 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स चेक कर सकते हैं। UPSC परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट्स में से किसे कौन सा पद मिला है।

1143 में से 180 बनेंगे IAS
संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 1143 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इनमें से 180 IAS अफसर बनेंगे।