सीएम धामी ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंटकर की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

सीएम धामी ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंटकर की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जगदगुरू रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

बता दें कि, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सीने में संक्रमण होने पर उन्हें देहरादून शिफ्ट किया गया। प्रारंभिक जांच में उन्हें सीने में संक्रमण होने का पता चला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उनका हाल जाना। रामभद्राचार्य हाथरस के गांव लाढ़पुर में 25 जनवरी से रामकथा कर रहे हैं।

शुक्रवार को कथा को विश्राम दिया जाना था। इसी बीच उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके शिष्य दोपहर में उन्हें आगरा ले आए। राम कथा कर रहे तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर पहले उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में रात नौ बजे उन्हें हवाई मार्ग से देहरादून ले जाया गया।

हास्पिटल के मेडिकल आफिसर डा. राकेश शर्मा ने बताया कि, सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें यहां लाया गया था। उनकी जांच की जा रही है। डा. नवनीत शर्मा उनका उपचार कर रहे थे।