एक्सक्लूसिव वीडियो: इधर भारी भूस्खलन आने से कई गांवों का संपर्क टूटा, आवाजाही ठप। उधर दो दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित

इधर भारी भूस्खलन आने से कई गांवों का संपर्क टूटा, आवाजाही ठप। उधर दो दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित

रिपोर्ट- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से लगे मंगोली गांव के लोग इनदिनों उफनते नदी नालों को जान हथेली में लेकर पार करने को मजबूर हैं। बरसात ने नैनीताल के मंगोली क्षेत्र में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन गांव का संपर्क तोड़ दिया है।

देखें वीडियो:-

ग्रामीणों को अब जंगल और नदी पार कर अपने काम पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। नैनीताल जिले में कालाढूंगी स्थित मंगोली और आसपास के क्षेत्र में बीते कुछ दिनों की भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन हो गए हैं।

मंगोली गांव क्षेत्र में भूस्खलन से लगभग 5 गांव जिसमें थापला, खुमारी, जलाल गांव, रोखड़, खुटारिया का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। इन गांव में लगभग 2,500 लोग रहते हैं। गांवो से ग्रामीण रोजमर्रा के सामान जैसे दूध, घी, सब्जी आदि लेकर नैनीताल और आस पास के क्षेत्रों में बेचने आते जाते हैं।

इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं और इमरजेंसी होने पर मरीजों और बुजुर्गों को भी लाया ले जाया जाता है। भूखलन से लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने के कारण ग्रामीण अब खूंखार जानवरों वाले घने जंगल से होते हुए नदी को पार कर अपने काम के लिए जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि, उन्होंने आज तक ऐसी आपदा नहीं देखी है। केशव दत्त ने बताया कि रात की भीषण बरसात के बाद ऐसा हाल हुआ है।

ये मलुवा ऊंचे पाहदी क्षेत्र से आया है जिसने पुल तक बहा दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि बरसात से जान का भी नुकसान हुआ है, क्योंकि बीती रात गांव के चंद्र सिंह की बहकर मौत हो गई थी।

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 09.08.2023 जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 05 दिनों तक जनपद ऊधमसिंह नगर में अत्याधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता एंव खटीमा अन्तर्गत अत्याधिक जलभराव हो गया है।उक्त कारणों से चलते जनपद की संवेदनशील तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता तथा खटीमा के समस्त विद्यालय में जाने वाले छात्र / छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 10 व 11 अगस्त, 2023 (गुरूवार, शुक्रवार) को उक्त तीनों तहसीलों के समस्त समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र / छात्राओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

शिक्षक / कार्मिक / सहायिका विद्यालय व केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना