ब्रेकिंग: IPS कैडर में प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधों पर मुख्यमंत्री ने सजाए सितारे। दी शुभकामनाएं

IPS कैडर में प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधों पर मुख्यमंत्री ने सजाए सितारे। दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सचिवालय में आई.पी.एस. कैडर में प्रोन्नत पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इनमें प्रमेन्द्र डोभाल, कमलेश उपाध्याय, तथा ममता बोहरा शामिल थे।मुख्यमंत्री ने तीनों अधिकारियों का बैच अलंकरण कर शुभकामनाएं दी।

 

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डेय उपस्थित थे।

” सुनहरा और ऐतिहासिक क्षण ”

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी  प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस अधीक्षक चमोली को आज दिनांक 27/07/2023 को आयोजित सामारोह में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी महोदय व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कंधो पर बैज लगाकर बधाईयां दी।