बड़ी खबर: मौसम का प्रकोप। चार व्यक्तियों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत तीन घायल

मौसम का प्रकोप। चार व्यक्तियों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत तीन घायल

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। यहां झोकेदार हवाओ, तेज बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है।

उत्तराखंड में बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी पुरोला में देखने को मिला। यहां से चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही है।

कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

घायल हुए व्यक्ति

  • चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल
  • निखिल (24) पुत्र खुशपाल
  • अशोक (18) पुत्र खुशपाल

मृतक का नाम

  • अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा

धान की रोपाई कर लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हो गए हैं। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।

एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने जानकारी देते बताया कि, विकासखंड के कंडियाल गांव में अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके जद में आने से चार लोग घायल हो गए।

घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए। जहां उपचार के दौरान अभिषेक (24) पुत्र घृपाल ज्याडा की मौत हो गई। दो घायलों चंद्र ज्याडा (55) पुत्र अजय पाल और अशोक 18 पुत्र खुशपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया।

निखिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है और घायलों को हर सम्भव उचित उपचार का भरोसा दिया है।