हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी कार, 11 लोग थे सवार। आठ की मौत, तीन घायल

यहां गहरी खाई में गिरी कार, 11 लोग थे सवार। आठ की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस वक्त बड़े हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने की खबर है। वाहन में11 लोगो के सवार होने की सम्भवना बताई जा रही है, जिसमे अधिकांश लोगों के मौत की खबर।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मेडिकल व NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। होकरा के युवा भी बचाव कार्य में लगे हैं। खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि, मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, यह सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।