बिग ब्रेकिंग: UKPSC ने इस परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट। पढ़ें….

UKPSC ने इस परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट। पढ़ें….

हरिद्वार। विज्ञापन संख्या-42 / उ०अ० से०च०आ० / 2021 दिनांक 28 दिसम्बर 2021 द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी / आरक्षी पी.ए.सी. / आई.आर.बी. (पुरूष) / फायरमैन (अग्निशामक ) ( पुरुष / महिला) परीक्षा -2021 के अन्तर्गत अग्निशामक (पुरुष / महिला) के कुल 445 पद विज्ञापित किए गए थे, जिसमें 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के आधार पर 133 पद महिला हेतु आरक्षित थे।

2. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रकाशित उपरोक्त विज्ञापन गृह विभाग के अधियाचन पर आधारित है, जिसमें अग्निशामक ( पुरुष / महिला) पद हेतु कुल रिक्त 445 पद के सापेक्ष महिला हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की गणना के आधार पर 133 पद का उल्लेख है।

3. उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारी सेवा (संशोधन) नियमावली 2021 के नियम 10 ( 3 ) में उल्लिखित है कि सीधी भर्ती हेतु महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि संगत सेवानियमावली में महिलाओं तथा पुरुषों हेतु संवर्ग पृथक-पृथक नहीं है।

 

अतः उक्तानुसार ही अंतिम चयन परिणाम में क्षैतिज आरक्षण महिला हेतु आरक्षित 133 पदों के अतिरिक्त चयनित महिलायें अपनी मूल उर्ध्वाधर श्रेणी (SC, ST, OBC, EWS, GEN) के अन्दर उपलब्ध अनारक्षित पदों पर अपनी मेरिट के आधार पर चयनित हैं। इस प्रकार सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया संगत सेवा नियमावली, अधियाचन एवं विज्ञापन के प्राविधानानुसार सम्पन्न की गयी है।