गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले SGRR विवि के NCC कैडेट्स को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले SGRR विवि के NCC कैडेट्स को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया सम्मानित

  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

देहरादून। गणतंत्र दिवस 2023 नई दिल्ली की परेड में उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व करने वाले SGRR विश्वविद्यालय के NCC कैडेट्स को श्री दरबार साहिब में मंगलवार को सम्मानित किया गया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के NCC छात्र सागर कुमार ने गणतंत्र दिवस परेड पीएम रैली में उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के NCC कैडिट अमन डिमरी, विवेक रावत व हर्षिता कंडारी ने भी भाग लिया।

देखें वीडियो:-

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में सभी एनसीसी कैडेट्स को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह बेहद गौरव की बात है कि, SGRR विश्वविद्यालय के NCC कैडेट सागर कुमार को राज्य की ओर उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। छात्र सागर कुमार के अलावा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडिट अमन डिमरी, विवेक रावत व हर्षिता कंडारी ने भी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने SGRR विश्वविद्यालय की ओर से सागर कुमार को दस हज़ार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

अन्य NCC प्रतिभागियों को पांच-पांच हज़ार रुपये की नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डाॅ खिलेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट अनुष्का काला भी उपस्थित रहे।