बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की AICC लिस्ट। कई चेहरे खिले, कई मुरझाए

कांग्रेस से AICC की लिस्ट जारी। कई चेहरे खिले, कई मुरझाए

देहरादून। कांग्रेस से AICC की लिस्ट जारी होते ही वरिष्ठ नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जी हां उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस की AICC की जारी list पर कई बड़े सवाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने खडे कर दिए हैं।

प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर उत्तराखंड के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रीतम सिंह सीधे तौर पर प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधते हुए।

कहा कि, जब मैंने AICC की लिस्ट देखी तो उसको देखकर में अचंभित हो गया। उनके अनुसार लिस्ट में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधायक शामिल नहीं किए गए हैं।

प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि,  जो चयन हुआ है उस पर प्रदेश प्रभारी को गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। उनके अनुसार जारी करने से पहले पूरे प्रदेश से अवलोकन करना चाहिए था।

यहां तक कि, उत्तरकाशी और चंपावत जिले को तो पूरी तरीके से खाली छोड़ दिया गया है और किसी क़ो AICC में जगह नहीं दी गई हैं। किसी से कुछ सलाह मशवरा नहीं, अपनी मनमानी से फैसला लेना चाहते हैं प्रदेश प्रभारी। क्या इससे कांग्रेस मजबूत हो जाएगी।

वही प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि, ऐसे लोगों को AICC उत्तराखंड से भेज दिया गया है जिनका कोई उत्तराखंड से कुछ लेना देना नहीं है आपको बता दें उत्तराखंड से गुरदीप सिंह सप्पल को AICC में जगह दी गई हैं।

वही सूत्रों की माने  तो विधायकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में एआईसीसी की लिस्ट आने के बाद से ही  भारी नाराजगी है। यह भी कहा जा रहा है कि, इन लोगों की  प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर ना इत्ताफ़की थी उन्ही लोगों क़ो AICC में शामिल नहीं किया गया हैं। वही कुछ ऐसे लोगों क़ो शामिल किया गया है जिन पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

उत्तराखंड में पिछले विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद सबक लेने के बजाय जिस तरह कांग्रेस के बड़े नेता आपस में ही बयानबाजी कर खुलेआम एक दूसरे नसीहत देते दिख रहे हैं।

उससे तो यही प्रतीत होता है कि, आने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चुनावी नैया पार लगना बहुत ही मुश्किल दिखती है। उत्तराखंड राज्य में अब देखने वाली बात यह होगी कि, कांग्रेस हाईकमान राज्य के वरिष्ठ नेताओं के बीच पनप रही खिलाफत पर क्या संज्ञान लेता है।