बड़ी खबर: नगर निगम की हंगामेदार बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर बनी सहमति। पढ़ें….

नगर निगम की हंगामेदार बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर बनी सहमति। पढ़ें….

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। नगर निगम बोर्ड की बैठक हंगामेदार ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। नगर निगम बोर्ड की बैठक में हमेशा ही बवाल देखने को मिलता है।

आज हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे से उलझते नजर आए, मगर उसके बावजूद भी नगर निगम द्वारा शहर में किए जाने वाले कार्यों को लेकर सहमति बनती नजर आई, जिनको नगर निगम द्वारा जल्द ही शुरू किया जाएगा।

मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि, आज हुई बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है कि, कुछ प्राइवेट कंपनियां नगर निगम में कार्य कर रही है। उनको आगे भी कार्य करने का मौका दिया जाएगा। मगर नगर निगम की शर्तों पर उनको कार्य करना होगा।

इसके साथ ही मानसून सीजन से पहले हरिद्वार के तमाम नालों की सफाई सुचारु रुप से की जा सके। साथ ही नगर निगम के द्वारा जो निर्माण के कार्य किए जाने हैं, उसको भी जल्द शुरू किया जा सके। इसको लेकर निर्णय आज बोर्ड की बैठक में लिए गए हैं।

मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि, बोर्ड बैठक में नगर निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर निर्णय लिए गए हैं। इसके साथ ही हरिद्वार में बंदरो और आवारा कुत्तों के द्वारा लोगों पर हमला किया जा रहा है।

इस समस्या को लेकर भी चर्चा की गई। शहर में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। बैठक में मुख्य मुद्दा नगर निगम द्वारा किए जाने वाले निर्माण के कार्य और नालो की सफाई को लेकर रहा।