खुशखबरी: UGC NET 2022 का रिजल्ट जारी। ऐसे करें चेक

UGC NET 2022 का रिजल्ट जारी। ऐसे करें चेक

हल्द्वानी। UGC NET 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें हल्द्वानी के मनीष टम्टा को सफलता मिली है। मनीष ने पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित की है। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

हल्द्वानी के मयूर विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी निवासी मनीष टम्टा पुत्र सुरेश कुमार निवासी ने प्रथम बार में UGC NET की परीक्षा Computer Science से उत्तीर्ण की है। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।

इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सुनीता देवी व पिता सुरेश कुमार, बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद एवं अपने गुरुजनों को दिया है।

बता दे कि, 5 नवंबर 2022 को यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( University Grants Commission) यूजीसी के अध्यक्ष द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यूजीसी नेट परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते है।