अपराध: यहां पति ने पत्नी की कर दी हत्या। रोता रह गया मासूम

यहां पति ने पत्नी की कर दी हत्या। रोता रह गया मासूम

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इन अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। ट्राजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी।

युवक ने खुद भी आत्म हत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली की मछली बाजार ट्राजिट कैंप निवासी शिशुपाल मूल निवासी हाफिज गंज बरेली द्वारा अपनी पत्नी रिंकी की गला दबा कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

खिड़की से झांक कर देखा तो दोनो बेसुध हालत में बैड में पड़े हुए थे। जबकि तीन साल का बच्चा रो रहा था। टीम ने दरवाजा तोड़ कर दोनो को जिला अस्पताल में ले जाया गया।

जहां पर डॉक्टर ने महिला रिंकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिशुपाल का इलाज किया जा रहा है। आसपास के लोगो से पूछताछ में बताया की आए दिन दोनो के बीच झगड़ा होते रहता था।

वहीं मायके पक्ष के लोगो ने पति पर दहेज और भाभी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।