खुलासा: सरकारी भूमि पर भू-माफियों ने बना दिए कॉटेज। जांच में उलझा रह गया प्रशासन

सरकारी भूमि पर भू-माफियों ने बना दिए कॉटेज। जांच में उलझा रह गया प्रशासन

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल। एक ओर प्रदेश में भू-क़ानून की मांग उठ रही है। वहीं दूसरी और भू-माफिया धड़ल्ले से सरकारी भूमि पर जमकर कब्जा कर रहे है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्र व पर्यटन नगरी लैंसडाउन में दूसरे प्रदेश के लोगो ने सरकारी भूमि पर होटल/कॉटेज का निर्माण कर दिया, मगर जिम्मेदार प्रशासन को जरा भी इसकी भनक नही लगी।

सूत्रों की माने तो इन माफियाओं के साथ एक जिम्मेदार प्रशासन का हाथ भी है। मामला लैंसडाउन तहसील के ग्राम सभा भनकोट के तुसरानी में कुछ बाहरी प्रदेश के लोगो ने ग्राम सभा के सरकारी भूमि पर अपने कॉटेज बना कर गांव का ही रास्ता बंद कर दिया।

मीडिया ने जब भू-माफियों द्वारा सरकारी भूमि को कब्जाने की ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिला प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने इसकी जांच तत्काल अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को सौप दी।

वहीं जब हमारे द्वारा अपर जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने जांच की बात की और कहा कि अभी जांच की जा रही है। वही जब हमने ग्राउंड जीरो पर जाकर इसकी पड़ताल की तो हमे चौकाने वाली खबर मिली।

दरअसल, ग्राम सभा भानकोट के तुसरानी गांव में कुछ बाहरी प्रदेश के लोगो ने इस गांव में जमीन खरीदी ओर कब्जा सरकारी भूमि पर कर दिया और कॉटेज का निर्माण भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार अवैध कब्जा धारी अवनीश कुमार पुत्र लाल पाण्डे, विकास कुमार पुत्र सुरेश कुमार, सुमित बजाज पुत्र चंद्र बजाज, मोहित कभूरिया पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार पुत्र किशन चंद्र निवासी रोहणी सेक्टर 16 दिल्ही द्वारा तुषरानी पट्टी सीला तहसील लैंसडाउन के उत्तराखंड सरकार भूमि जो सार्वजनिक उपयोग कर अवैध निर्माण कार्य दिया है।

जो कि NONZA की श्रेणी 9 (3) (ड) अन्य खेती योग्य बंजर भूमि की खेती खाता संख्या 08 खसरा संख्या 109 मध्ये 0.020 है, भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है। उक्त भूमि पर सूर्योदय नाम से कॉटेज का निर्माण किया है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि, पट्टी पटवारी द्वारा इसकी रिपोर्ट परगना मजिस्ट्रेट लैंसडाउन को भेजी है। अब देखे वाली बात होगी कि, प्रशासन कब इस पर बुलडोजर चलाएगा या फिर चालान काटकर उसे और सेफ कर देगा।